गर्मियों में ठंड का एहसास चाहिए तो घूमने के लिए परफेक्ट हैं Mussoorie की ये नौ जगहें
अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
Image Credit : अमर उजाला
माल रोड
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहाड़ों की रानी मसूरी की ये नौ जगहें आपके लिए एक दम परफेक्ट हैं। यहां घूमकर आप खूबसूरत वादियों का दीदार तो कर ही सकते हैं साथ ही आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी।सबसे पहले माल रोड पर घूमने के साथ आप खरीदारी भी कर सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
कंपनी गार्डन
कंपनी गार्डन गांधी चौक से करीब तीन किमी की दूरी पर है। गार्डन में कई तरह के फूल, हरियाली, देवदार के उंचे पेड़ हैं। मनोरंजन के लिए गार्डन में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते है। यहां वैक्स म्यूजियम भी है। जिससे आप देश-विदेश की कई हस्तियों से रूबरू हो सकते है ।
Image Credit : अमर उजाला
गनहिल या तोपटिब्बा
गनहिल शहर के बीचोंबीच स्थित पर्यटक स्थल है। एक समय इसे तोपटिब्बा भी कहते थे। गनहिल पहुंचने के लिए मालरोड में झूलाघर से रोपवे में बैठकर पहुंचा जाता है। यहां से हिमालय के व्यू का आनंद ले सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
जार्ज एवरेस्ट
जार्ज एवरेस्ट हाउस मसूरी का सबसे ऐतिहासिक स्थल है। यहां से ही सर जार्ज ने दुनिया की कईं उंची चोटियों की खोज की थी। यहां से पूरे मसूरी की खूबसूरत वादियों का दीदार होता है।
Image Credit : अमर उजाला
कैंपटी फॉल
मसूरी से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित कैंपटी फॉल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। यहां पहाड़ी से गिरता झरना देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आते है। साथ ही झरने के ठंडे पानी में नहाने का भी लुत्फ उठाते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
भदराज मंदिर
ऐतिहासिक एवं सिद्वपीठ भदराज मंदिर साढ़े सात हजार फीट की उंचाई पर स्थित है। यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को समर्पित है।
Image Credit : अमर उजाला
भट्टा फॉल
भट्टा फॉल शहर से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित है। मसूरी-दून मार्ग पर भट्टा गांव के पास देहरादून से जाते समय आप यहां जा सकते हैं। यहां भी झरने में नहाने का आनंद लिया जा सकता है।
Image Credit : अमर उजाला
लालटिब्बा
मसूरी शहर से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित लालटिब्बा स्थित चार दुकान पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थल है। यहां लोग चाय की चुस्कियों के साथ खूबसूरत वादियों का दीदार भी कर सकते हैं।
Image Credit : अमर उजाला
मसूरी लेक
मसूरी झील एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है। यहां बोटिंग के लिए पैंडल बोट की सुविधा अपलब्ध है। यहां बोटिंग के साथ ही आप कई तरह के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं और हां रास्ते में किस भी मैगी प्वाइंट पर रुककर मैगी खाना बिल्कुल न भूलें।
Image Credit : अमर उजाला
तीन जिंदगियों का दर्दनाक अंत, कलेजा चीर रही ये घटना, हर तरफ पसरा मातम