15 घंटे बाद बारिश रुकी तो मसूरी से दिखा दून घाटी का अद्भुत नजारा उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को 15 घंटे बाद मूसलाधार बारिश रुकी। बारिश के बाद मसूरी का मौसम खुशनुमा हो गया। जिसके बाद यहां से दून घाटी(देहरादून) का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आया। मसूरी से दून घाटी का यह दृश्य हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा था। बदलों ने पूरी दून घाटी को अपने आगोश में ले लिया। बारिश थमने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक मालरोड घूमने निकले। इस दौरान घाटी का नजारा देख सैलानी खुश नजर आए। वहीं, मसूरी में रुक-रुककर हो रही बारिश से पारा गिरकर 18 डिग्री के करीब पहुंच गया। जिससे ठंड बढ़ गई। .