अमर उजाला
Mon, 6 June 2022
उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊं खड्ड के पास भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
720, 1280
बस हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए चली थी। जिस स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां पर सड़क भी काफी चौड़ी थी, लेकिन दूसरे वाहन को पास देते समय चालक नियंत्रण खो बैठा।
तेज रफ्तार होने के कारण पास देते समय बस सड़क से बाहर निकल गई और गहरी खाई में जा गिरी।
बस में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे। सूचना पाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
कुछ दिनों पहले भी यमुनोत्री हाईवे पर एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ था, जिसमें तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
जानिए कब होगा राजस्थान में मौसम मेहरबान