समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। हल्द्वानी के उत्थान मंच में हो रही महिला रामलीला इस बात को साबित करती है कि महिलाएं वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। रामलीला की आयोजक पुनर्नवा महिला समिति हर तरह से समाज के लिए काम करने में जुटी हुई है। रामलीला में हर किरदार में केवल महिलाऐं ही नजर आ रही हैं। एक साल से बच्ची से लेकर 70 साल तक की महिलाएं अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है। राम का किरदार निभा रही मानसी बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। जबकि लक्ष्मण का किरदार निभा रही लक्षिता और उनकी ही दोनों बहनें दिव्यांशी और सिद्धि भरत-शत्रुघ्न बनीं है। सीता का किरदार तेजस्विनी निभा रहीं हैं। गीता दर्मवाल रावण बनीं हैं। तनुजा रामभक्त हनुमान का किरदार में हैं। .....