केदारनाथ धाम में बाबा के भक्तों का सैलाब...कपाट खुलते ही पहुंचे 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालु
अमर उजाला
Tue, 25 April 2023
Image Credit : अमर उजाला
केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार को सुबह 6:20 बजे शुभलग्न में भक्तों के लिए खोल दिए गए।
Image Credit : अमर उजाला
कपाट खुलने के मौके पर धाम में करीब चार हजार श्रद्धालु मौजूद रहे और जय बाबा केदार के जयकारे गूंजते रहे।
Image Credit : अमर उजाला
शाम तक केदारनाथ धाम में 18 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
Image Credit : अमर उजाला
केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। धाम में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
Image Credit : अमर उजाला
देश की सुख-समृद्धि की कामना के साथ धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
Image Credit : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद मौसम की दुश्वारियों के बीच भक्तों का उल्लास चरम पर दिखा।
Image Credit : अमर उजाला
युवा ही नहीं बच्चे और बुजुर्ग भी बर्फीले रास्तों से गुजरते हुए बाबा के धाम पहुंचे।
Image Credit : अमर उजाला
UP Board Result: 12वीं में महोबा के शुभ चपरा रहे टॉपर, जानिए अन्य टॉप-5 कौन रहे