खास है देहरादून में बना करीब 25 लाख का 131 फीट ऊंचा रावण का पुतला राजधानी देहरादून में विजयदशमी का पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार यहां बना रावण का पुतला और भी खास है। परेड ग्राउंड में अब तक का सबसे ऊंचा 131 फीट के रावण का पुतला बनाया गया है। इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बार रावण एक बार में ही नहीं बल्कि 12 चरणों में धीरे-धीरे जलेगा। यह पुतला रिमोट वाले दस गोलों से जलेगा। सीएम धामी पुतला दहन करेंगे। इस बार रावण का वजह 50 कुंतल है। इसमें 30 कुंतल सरिया व लकड़ी लगाई गई है। इसे बनाने में पांच हजार मीटर कपड़ा लगाया गया है। ऊपर कागज की जगह सनील के कपड़े का प्रयोग किया गया है। खास बात है कि इसमें इको फ्रेंडली पटाखों का प्रयोग किया गया है। जिससे ग्राउंड में लगी कीमती घास को भी नुकसान न हो। .