बाबा केदार की शरण में पहुंचे राहुल गांधी, अलग अंदाज में आए नजर

अमर उजाला

Sun, 5 November 2023

Image Credit : अमर उजाला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। 
Image Credit : अमर उजाला
केदारनाथ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल ने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 
Image Credit : अमर उजाला
राहुल गांधी ने मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वहां प्रवेश द्वार पर स्थापित घंटे को बजाया और बाबा केदार का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 
Image Credit : अमर उजाला

इसके बाद वह मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां विराजमान नंदी महाराज का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। वह, लगभग दो मिनट तक ध्यान मुद्रा में रहे।

Image Credit : अमर उजाला

राहुल तीन दिन केदारनाथ धाम में एकांतवास में रहेंगे। इस दौरान वह केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

राहुल वर्ष 2013 की आपदा के बाद पहली बार केदारनाथ धाम गए हैं। 

Image Credit : अमर उजाला

आपदा के दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। 

Image Credit : अमर उजाला

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं किया...हैरान करने वाले भक्तों का उत्साह

amar ujala
Read Now