बाबा केदार की शरण में पहुंचे राहुल गांधी, अलग अंदाज में आए नजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। केदारनाथ पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राहुल ने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राहुल गांधी ने मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वहां प्रवेश द्वार पर स्थापित घंटे को बजाया और बाबा केदार का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां विराजमान नंदी महाराज का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। वह, लगभग दो मिनट तक ध्यान मुद्रा में रहे। राहुल तीन दिन केदारनाथ धाम में एकांतवास में रहेंगे। इस दौरान वह केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। राहुल वर्ष 2013 की आपदा के बाद पहली बार केदारनाथ धाम गए हैं। आपदा के दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। .