28 को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक का समय, बरतें ये सावधानी आगामी 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि, अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांतराज ने बताया कि भारतीय समयानुसार ग्रहण शनिवार 28 अक्तूबर की देर रात 1 बजकर 5 मिनट से लेकर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। यानी यह ग्रहण 1 घंटा 18 मिनट का रहेगा। ग्रहण का सूतक शाम में 4 बजकर 5 मिनट पर आरंभ हो जाएगा। ग्रहण भारत में प्रभावी होने की वजह इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। इस दौरान आपको स्नान, दान, पुण्य कार्य, हवन और भगवान की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो इस समय आप अपने गुरु मंत्र, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जप कर सकते हैं। .