फिल्मी सितारों का इन दिनों बाबा केदारनाथ की चौखट पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत पहले हरिद्वार पहुंची, जहां वह गंगा आरती में लीन दिखीं। इसके बाद आज बुधवार को कंगना रणौत केदारनाथ धाम पहुंचीं। इससे पहले दिन अभिनेता अक्षय कुमार भी धाम पहुंचे थे। वहीं साउथ एक्ट्रेस नंदिनी राय ने 32 किमी पैदल चलकर पूरी की केदारनाथ धाम की यात्रा की। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था, ऐसे में उन्हें पैदल ही जाना पड़ा। उन्होंने गौरीकुंड से पैदल ही धाम जाने का निर्णय लिया और सकुशल धाम पहुंचीं। अभिनेत्री सारा अली खान भी केदारनाथ पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने यहां तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की थी। ....