देहरादून में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने वॉलीबॉल में आजमाया हाथ
अमर उजाला
Fri, 26 May 2023
Image Credit : अमर उजाला
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला।
Image Credit : अमर उजाला
मैच में आईपीएस अधिकारी और पुलिस के खिलाड़ी भी शामिल रहे। इस दौरान एक मैच अक्षय कुमार की टीम ने तो दूसरा मैच एडीजी अमित सिन्हा की टीम ने जीता।
Image Credit : अमर उजाला
अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड आए हुए हैं। वह मसूरी और इसके आसपास के इलाकों में शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आमंत्रण पर अक्षय कुमार पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे थे।
Image Credit : अमर उजाला
इससे पहले वह 2021 में भी देहरादून पुलिस लाइन में शूटिंग कर चुके हैं। पुलिस ने एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान यहां पर वॉलीबॉल के दो मैच भी खेले गए।
Image Credit : अमर उजाला
एक तरफ अक्षय कुमार की टीम में पुलिसकर्मी शामिल थे तो दूसरी तरफ एडीजी अमित सिन्हा अपनी टीम के साथ खेल रहे थे। यह मैच पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी दिखाया।
Image Credit : अमर उजाला
कई पुलिसकर्मियों ने अक्षय कुमार की फिल्म के गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां... समेत कई गाने गाए। इन गानों पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर आदि भी अपने कदमों को नहीं रोक पाए और वह भी जमकर थिरकते नजर आए।
Image Credit : अमर उजाला
अब छह घंटे में पहुंचेंगे चंडीगढ़ से मनाली, जानें कैसे