बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में हैं। अभिनेता अक्षय कुमार माथे पर तिलक और भोलेनाथ की जयकारे लगाते दिखे तो प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे अल्मोड़ा के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और फिर बदरीनाथ धाम पहुंचे। जागेश्वर में उन्होंने भोलनाथ की पूजा-अर्चना की तो वहीं बदरीनाथ में भगवान बदरीविशाल के द्वार पर मत्था टेका। अक्षय कुमार के आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फैंस भी अक्षय की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। देवभूमि की सुंदरता से प्रभावित अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता। ....