अमर उजाला
Sat, 16 October 2021
राहुल द्रविड़ बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बातचीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बनने के लिए तैयार हो गए हैं
यह बातचीत शुक्रवार रात को आईपीएल फाइनल के दौरान हुई जिसकी पुष्टि बीसीसीआई के सूत्रों ने की है
बताया जा रहा है कि द्रविड़ को इस पद के लिए 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है, इसके साथ ही उन्हें बोनस भी मिलेगा
टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का वेतन 8.5 करोड़ रुपये है
द्रविड़ 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद पद संभाल लेंगे, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा
इंदौर के आवेश खान को बीसीसीआई का तोहफा