अमर उजाला
Fri, 4 February 2022
मोहम्मद हसनैन को आईसीसी ने बिग बैश लीग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है
दरअसल गेंदबाज हसनैन के ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में गेंदबाजी करने के बाद दुनियाभर के दिग्गजों ने उनके एक्शन पर सवाल उठाए
दो जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच के दौरान हसनैन के एक्शन की शिकायत हुई थी
इसके बाद उन्होंने लाहौर में अपने एक्शन की जांच कराई तो उनका एक्शन अवैध पाया गया
फिलहाल उन्हें सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच और घरेलू क्रिकेट लीग में भी गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है
अब अगली जांच में हसनैन का एक्शन सही पाए जाने तक उनके ऊपर बैन लगा रहेगा
क्रिकेट की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
आजतक नहीं टूटे इन क्रिकेटर्स के रिकॉर्ड