अमर उजाला
Wed, 6 October 2021
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली
शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 13 गेंदों की छोटी मगर तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया
वह अब टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं
बात करें आईपीएल की तो यहां रोहित ने 227 छक्के लगाए हैं और वह सर्वाधिक छक्कों के मामले में गेल और डीविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं
आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल के पास है
वह यहां 300 छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं
RR vs MI : मुकाबला करो या मरो का