जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड, बना डाला टी20I का सबसे बड़ा स्कोर

अमर उजाला

Wed, 23 October 2024

Image Credit : @ICC_Africa_
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 38 की उम्र में भी कहर बरपा रहे हैं। बुधवार को गाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। 
Image Credit : @ICC_Africa_
उनकी इसी पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर भी तैयार कर लिया। 20 ओवर में टीम ने चार विकेट पर 344 रन बनाए। 
Image Credit : @ICC_Africa_
नैरोबी में इन दिनों टी20 विश्व कप के अफ्रीका सब-रीजन के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी के तहत 23 अक्तूबर को जिम्बाब्वे का गाम्बिया से सामना हो रहा है।
Image Credit : X
इस मैच में जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने कभी नहीं की थी। जिम्बाब्वे ने नेपाल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया।
Image Credit : @ICC
नेपाल ने  पिछले साल मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। अब जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा की अगुआई में 344 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।
Image Credit : X
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का तूफान आया। उन्होंने महज 43 गेंदों में 133 रन बनाए और नाबाद रहे।
Image Credit : ICC
38 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 309.30 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 15 छक्के जड़े। 
Image Credit : X
टी20 अंतरराष्ट्रीय के सबसे बड़े स्कोर
जिम्बाब्वे  -  344/4    
नेपाल  -  314/3    
भारत - 297/3    
जिम्बाब्वे  - 286/5    
अफगानिस्तान  - 278/3    
Image Credit : @ICC_Africa_

क्या आप तस्वीर में तितली को 7 सेकेंड में खोज सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now