अमर उजाला
Wed, 27 August 2025
भारतीय खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। बुधवार को अनिल कुंबले, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और जहीर खान जैसे दिग्गजों ने गणपति की स्थापना के साथ-साथ प्रशंसकों को बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बुधवार को तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उन्हें बेटे फतेह सिंह खान के साथ गणपति की स्थापना करते देखा जा सकता है।
जहीर शुरू में बेहद शर्मिले व्यक्ति थे और उन्हें बातचीत के लिए कदम उठाने में हिचकिचाहट होती थी। फिर अंगद बेदी ने उनकी बात सागरिका से करवाई थी। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।
सागरिका और जहीर ने 2016 में युवराज और हेजल की शादी में ही पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला।
तस्वीर में छिपी है कैंडी, क्या आप खोज सकते हैं?