अमर उजाला
Wed, 28 August 2024
आईपीएल 2025 से पहले पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स का मेंटर नियुक्त किया गया है
बुधवार को फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आरपीएसजी ग्रुप मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में जहीर को टीम में शामिल कराया गया
इस दौरान टीम के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे। उन्होंने जहीर को लखनऊ की जर्सी भेंट की
जहीर से पहले गौतम गंभीर इस पद पर काबिज थे। आईपीएल 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थामा और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई
जहीर इससे पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट निदेशक के रूप में कार्य किया, उसके बाद उन्होंने वैश्विक विकास प्रमुख की भूमिका निभाई
अपने कोचिंग करियर से पहले जहीर तीन आईपीएल टीमों - मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल चुके हैं
अपने साथी के साथ उड़ते हुए गाना गाते हैं ये पंछी