अमर उजाला
Sat, 27 April 2024
जहीर का सबसे दिलचस्प चयन 26 वर्षीय यश दयाल का रहा जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व करते हैं
जहीर ने से कहा- यश दयाल का स्थान फ्लोटिंग स्पॉट (अस्थायी) होगा क्योंकि मोहम्मद शमी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
उन्होंने संजू सैमसन, केएल राहुल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत को अपनी टीम में एकमात्र विकेटकीपर के रूप में चुना
जहीर ने मजाकिया अंदाज में कहा- इस समय हम महेंद्र सिंह धोनी के स्ट्राइक रेट के कारण उन पर भी विचार कर सकते हैं
जहीर ने अपनी टीम में 16 खिलाड़ियों को चुना है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल में से केवल एक ही जगह बना पाएगा
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।
क्या 10 सेकेंड में छिपी मछली खोज लेंगे आप, खोज लिया तो मान जाएंगे चील जैसी हैं नजरें