अमर उजाला
Thu, 9 January 2025
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच तलाक की अटकलें हैं
चहल ने 8 अगस्त, 2020 को धनश्री से सगाई की थी और 22 दिसंबर, 2020 को निजी समारोह में शादी की थी।
धनश्री एक यूट्यूबर, डांस कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि चहल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से धनश्री के साथ सभी तस्वीरें हटा दीं हैं
इसी से तलाक की अफवाहों को जन्म मिला। धनाश्री की प्रोफाइल पर अभी भी इस कपल की तस्वीरें मौजूद हैं।
अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन अटकलों के बीच चहल रविवार को 'बिग बॉस-18' शो पर दिखाई दे सकते हैं
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलिटी शो के रविवार के एपिसोड में श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल और शशांक सिंह शामिल होंगे
ये तीनों आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। हालांकि, दोनों के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं है और ये क्यों जा रहे हैं, इसका भी पता नहीं चल सका है
हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था।
धनश्री ने ट्रोल्स पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने वर्षों की मेहनत के बाद नाम और इज्जत कमाई है। मेरी चुप्पी, मेरी कमजोरी नहीं है बल्कि मेरी ताकत है।
'आगे बढ़ने का फैसला किया...', तलाक की अटकलों के बीच ये क्या बोल गईं धनश्री!