चहल ने बटलर के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, किया भावुक पोस्ट

अमर उजाला

Fri, 8 November 2024

Image Credit : IPL

राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टीम के साथी जोस बटलर के लिए एक भावुक पोस्ट किया है 

Image Credit : Twitter

चहल और बटलर दोनों को राजस्थान ने आईपीएल 2025 सत्र के लिए रिटेन नहीं किया है जिसका मतलब है कि यह दोनों खिलाड़ी 24 और 25 नवंबर को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी का हिस्सा होंगे 

Image Credit : Twitter

राजस्थान को अगर बटलर और चहल दोनों को फिर से टीम में रखना है तो उसे नीलामी में इन पर बोली लगानी होगी क्योंकि उसके पास राइट टू मैच कार्ड उपलब्ध नहीं है

Image Credit : Twitter

चहल ने बटलर के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा, 2022 में मैं उन्हें बटलर के तौर पर जानता था, लेकिन 2024 में वह मेरे लिए जोश भाई बन गए। आपके साथ हर पल का आनंद लिया और चुनिंदा लोग ही जानते हैं कि आपने मेरे लिए क्या किया है। हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद। उम्मीद है कि किसी दिन शाम साढ़े सात बजे हम दोनों साथ में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे 

Image Credit : IPL

बटलर और चहल दोनों पिछले कुछ आईपीएल सीजन से राजस्थान के लिए खेल रहे थे, लेकिन इस बार राजस्थान ने उन्हें नीलामी में उतारने का फैसला किया 

Image Credit : IPL/BCCI

राजस्थान के लिए खेलते हुए बटलर ने 83 मैचों में 147.79 के स्ट्राइक रेट से 3055 रन बनाए जिसमें सात शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर, चहल टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं 

Image Credit : Instagram

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अफगानिस्तान का यह स्टार खिलाड़ी लेगा संन्यास, सामने आई बड़ी जानकारी

mohammadnabi07
Read Now