अमर उजाला
Sat, 16 September 2023
भारत के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव कपल्स में से एक हैं
चहल को टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज करते हुए मौजूदा एशिया कप और आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया था
हाल ही में उनकी पत्नी धनश्री ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज पोस्ट किए हैं। इस पर चहल के कमेंट से कपल गोल्स के क्यूट से मोमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है
कोरियोग्राफर धनश्री ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह नीली ड्रेस में हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं
उन्होंने कई बोल्ड पोज दिए हैं। पोस्ट के वायरल होते ही चहल धनश्री के प्रति अपना प्यार छिपा नहीं सके और उन्होंने कमेंट किया- मेरी ताजमहल।
इससे पहले चहल ने इंग्लिश काउंटी टीम केंट के लिए साइन किया था। इसके बाद धनश्री ने चहल का आत्मविश्वास भी बढ़ाया था
मौजूदा एशिया कप और आगामी वनडे विश्व कप के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के बाद चहल केंट के साथ जुड़ गए
चहल तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बाद केंट के लिए खेलने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। अर्शदीप ने जून-जुलाई में केंट के लिए पांच मैचों में 13 विकेट लिए थे
चहल ने केंट जॉइन करने के बाद कहा था- इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलना मेरे लिए एक चुनौती है और मैं इसका बहुत इंतजार कर रहा हूं
एडम जम्पा ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 10 ओवर में लुटाए 113 रन