अमर उजाला
Wed, 4 September 2024
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाया
इस मौके पर उनके मेंटर युवराज सिंह ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी
युवी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें वह अभिषेक को बल्लेबाजी की ट्रेनिंग देते दिख रहे हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवी अपने शिष्य के छक्कों से परेशान हैं। दिग्गज ने युवा बल्लेबाज को सिंगल लेने के लिए सलाह दी
This browser does not support the video element.
युवी ने लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो सर अभिषेक! उम्मीद है कि इस साल आप उतने ही सिंगल्स लेकर आएंगे जितने आपने पार्क से बाहर किए हैं। कड़ी मेहनत करते रहें"
इस वीडियो में देखा जा सकता है युवराज युवा बल्लेबाज को ट्रेनिंग सेशन के दौरान छोटे शॉट्स खेलने की सलाह दे रहे हैं
हालांकि, अभिषेक उनकी एक नहीं सुनते हैं और गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं
युवराज लंबे वक्त से पंजाब के क्रिकेटरों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह अभिषेक, शुभमन गिल, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह के मेंटर हैं
सारा नहीं, अब अनन्या के साथ दिखे शुभमन गिल, फैंस बोले- धोखा हुआ!