अमर उजाला
Wed, 8 May 2024
रोहित शर्मा और युवराज सिंह की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है
हिटमैन ने खुद इस बात को माना है कि वह युवी के स्टाइल के फैन हैं
दिलचस्प बात यह है कि साल 2007 में जिस मुकाबले में रोहित ने डेब्यू किया था, उसी मैच में युवराज सिंह ने छह छक्के लगाए थे
अब पूर्व ऑलराउंडर ने रोहित के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि हिटमैन उस वक्त सिर्फ 17 साल के थे
युवराज ने एक इंटरव्यू में कहा, "उनकी बहुत ही खाराब इंग्लिश थी...जो बोरीवली से आया था, मैं हमेशा चिढ़ाता था। लेकिन वह दिल से अच्छा है।" युवी ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही
उन्होंने आगे कहा, "इतनी सफलता मिलने के बाद भी रोहित अब तक नहीं बदले हैं। यही उनकी खासियत है"
टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है
युवराज ने कहा कि रोहित शानदार कप्तान हैं और उनके करीबी दोस्तों में से एक हैं। वह चाहते हैं कि रोहित भारत को विश्व कप जिताएं
आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, सैमसन शीर्ष पर