अमर उजाला
Sun, 5 November 2023
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने एम एस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है
उन्होंने अपने और धोनी के बीच की दोस्ती पर एक शो में बात की
युवराज ने बताया कि वह और धोनी अच्छे दोस्त नहीं हैं
टीम में एकसाथ होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त नहीं बन पाए
युवराज ने बताया कि इसका एक कारण दोनों की अलग जीवनशैली होना था
धोनी के साथ अपने रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप का किस्सा भी बताया
युवराज ने बताया कि वर्ल्ड कप में यह तय किया गया था कि गौतम गंभीर के आउट होने पर युवराज बल्लेबाजी के लिए जाएंगें
उन्होंने आगे बताया कि विराट कोहली के आउट होने पर धोनी बल्लेबाजी के लिए जाने वाले थे
युवराज ने बताया कि हम दोनों संन्यास ले चुके हैं और अब जब भी मिलेंगे तो एक दोस्त के हिसाब मिलेंगे
35 साल के हुए विराट, जानें उनके 35 बड़े रिकॉर्ड