अमर उजाला
Fri, 28 July 2023
भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान इन दिनों जिम एफ्रो टी10 लीग में खेल रहे हैं। वह जॉबर्ग बफेलोज टीम का हिस्सा हैं
टूर्नामेंट के पहले क्वॉलिफायर मुकाबले में यूसुफ पठान ने तबाही बचा दी। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेल डाली, उनका स्ट्राइक रेट 307.69 का रहा
इस नाबाद पारी के दौरान यूसुफ ने 4 चौके और 9 छक्के लगाए, यूसुफ की पारी ने जॉबर्ग बफेलोज को जिम एफ्रो टी10 लीग के फाइनल मुकाबले में पहुंचा दिया
जॉबर्ग बफेलोज के सामने डरबन कलंदर्स की टीम थी, डरबन ने 10 ओवर में 141 रन का लक्ष्य रखा था। जब जॉबर्ग को 46 गेंदों में 126 रन की जरूरत थी, तब यूसुफ बल्लेबाजी के लिए आए थे
आखिरी ओवर में जॉबर्ग को जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर यूसुफ पठान के साथ बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम थे
रहीम ने पहली गेंद पर लेग बाई में एक रन लिया। इसके बाद स्ट्राइक पर यूसुफ पठान आ गए
तेंदई चतारा के ओवर की दूसरी गेंद पर यूसुफ ने लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा, तीसरी गेंद डीप मिड विकेट पर चौके के लिए गई
चौथी गेंद पर यूसुफ ने फिर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर चौका मारकर यूसुफ ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया
इस पारी के दौरान यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी खूब कूटा
This browser does not support the video element.
जॉबर्ग की पारी के आठवें ओवर में आमिर के खिलाफ पठान ने 3 छक्के और एक चौका लगाया। इसके साथ ही उन्होंने दो रन भागकर भी लिए
आमिर ने एक वाइड फेंकी और इस तरह ओवर में 25 रन बने। आमिर ने दो ओवर में 42 रन खर्च किए
2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे यूसुफ ने 2012 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था
भारत के लिए 57 वनडे में यूसुफ ने 810 रन बनाए और 33 विकेट लिए, 22 टी20 में उन्होंने 236 रन बनाए और 13 विकेट लिए
आईपीएल में यूसुफ ने 174 मैचों में 3204 रन बनाए और 42 विकेट लिए, अब वह अन्य लीगों में खेलते हुए दिखते हैं
This browser does not support the video element.
यूसुफ ने मैच के बाद मुशफिकुर रहीम को कंधों पर उठा लिया, उनका बेटा अयान भी मैच देखने पहुंचा था, वहीं जॉबर्ग के लिए खेलने वाले पाकिस्तान के हफीज ने भी यूसुफ को गले लगा लिया
तस्वीर में छिपी है बिल्ली, क्या आप ढूंढ सकते हैं?