'द हंड्रेड' में भी दिखा यूसुफ डिकेच का जलवा, पोलार्ड ने बनाया वही पोज

अमर उजाला

Mon, 19 August 2024

Image Credit : Twitter

रविवार को द हंड्रेड टूर्नामेंट का फाइनल सदर्न ब्रेव्स और ओवल इन्विंसिबल्स के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया

Image Credit : Twitter The Hundred

इस मैच में ओलंपिक में अपने शानदार अंदाज से सूर्खियां बटोरने वाले तुर्किये के शूटर यूसुफ डिकेच का जलवा देखने को मिला

Image Credit : Twitter

दरअसल, डिकेच ने बिना किसी शूटिंग गीयर के निशाना लगाया था और रजत पदक जीता था। उसके बाद से कई एथलीट्स ने उनके पोज को कॉपी किया था

Image Credit : Twitter

अब पोलार्ड ने भी क्रिकेट फील्ड पर डिकेच को कॉपी किया और कैच लेने पर उनकी तरह पोज बनाया। पोलार्ड के इस पोज को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है

Image Credit : Twitter
फाइनल की बात करें तो सैम बिलिंग्स के नेतृत्व में ओवल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 147 रन बनाए
Image Credit : Twitter The Hundred

जवाब में सदर्न ब्रेव्स की टीम सात विकेट पर 130 रन ही बना सकी। इस तरह ओवल की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी

Image Credit : Twitter The Hundred

राहुल द्रविड़ के बेटे ने लगाया 'मॉन्स्टर' सिक्स, सामने आया वीडियो, देखें

Twitter
Read Now