आईपीएल 2024 के पहले कन्कशन सब्स्टिट्यूट बने युद्धवीर, मोहसिन को किया रिप्लेस

अमर उजाला

Sun, 5 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 का 54वां मैच इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और सुनील नरेन ने एकबार फिर तूफानी पारी खेली। हालांकि, इस दौरान उन्हें कुछ जीवनदान भी मिले

Image Credit : IPL/BCCI

केकेआर की पारी के 12वें ओवर में नरेन को दो जीवनदान मिले। तब रवि बिश्नोई गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर नरने ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला

Image Credit : IPL

वहां मौजूद पडिक्कल ने कैच तो लिया लेकिन बाउंड्र रोप पर पैर रख दिया। फिर तीसरी गेंद पर थर्ड मैन पर मोहसिन से कैच छूटा

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, कैच की कोशिश के दौरान मोहसिन का सिर जमीन पर जा लगा और फिर वह मैदान से बाहर गए। उन्होंने अपना सिर पकड़ रखा था

Image Credit : IPL/BCCI

तब मोहसिन के दो ओवर बचे हुए थे। ऐसे में लखनऊ ने अंपायर से कहकर उनका कन्कशन सब्स्टिट्यूट कराया

Image Credit : IPL/BCCI

मोहसिन की जगह तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चरक कन्कशन सब्स्टिट्यूट के रूप में मैदान पर आए और उन्होंने दो ओवर में 24 रन देकर अंगकृष का विकेट लिया

Image Credit : IPL/BCCI

यह इस सीजन का पहला कन्कशन सब्स्टिट्यूट है। कन्कशन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी खिलाड़ी के सिर में चोट लगी हो

Image Credit : IPL/BCCI

फीजियो इसे चेक करता है और चोट की गंभीरता के आधार पर उसके मैच में खेलने या न खेलने पर फैसला करता है। अंपायर से इसकी सहमति ली जाती है

Image Credit : IPL/BCCI

क्या आप तस्वीर में छिपी मछली को खोज सकते हैं?

Istock
Read Now