अमर उजाला
Thu, 11 January 2024
विराट कोहली दुनिया के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ियों में एक हैं, उनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोअर हैं
ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डो नाजारियो से जब कोहली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया
मशहूर यूट्यूबर स्पीड ने रोनाल्डो का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने विराट के बारे में पूछा
स्पीड ने पूछा, ''क्या आप विराट कोहली को जानते हैं?'' रोनाल्डो ने पलटकर पूछा, ''कौन?''
स्पीड ने फिर कहा, ''भारत के विराट कोहली'', रोनाल्डो ने कहा, ''नहीं''
स्पीड ने पूछा, ''आप विराट कोहली को नहीं जानते? , रोनाल्डो ने कहा, ''नहीं, क्या वह खिलाड़ी हैं?''
स्पीड ने कहा, ''वह एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं'', रोनाल्डो ने फिर कहा, "वह यहां ज्यादा मशहूर नहीं हैं''
स्पीड ने उन्हें फोन में कोहली की तस्वीर दिखाते हुए कहा, ''कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं, वह बाबर आजम से भी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हैं''
जब स्पीड ने रोनाल्डो को विराट की तस्वीर दिखाई तो ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर ने कोहली को पहचान लिया
VIDEO: फैंस ने राहुल के पैर छूने की कोशिश की, केएल की प्रतिक्रिया जीत लेगी दिल