अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
अभिषेक ने मैच के बाद मेंटर युवराज के गुरुमंत्र का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'अभ्यास के दौरान मेरा फोकस बहुत स्पष्ट था। युवी पाजी ने तीन या चार साल पहले ये सभी बातें मेरे दिमाग में डाल दी थीं।'
अभिषेक ने कहा, 'युवी पाजी मुझ पर विश्वास करते हैं और जब युवराज सिंह जैसा कोई खिलाड़ी आपसे कहता है कि आप देश के लिए खेलोगे और मैच विजेता बनोगे तो अच्छा लगता है
अभिषेक ने कहा, 'जैसा कि मैंने पहले कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं वह युवराज की वजह से हूं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा मेरी मदद के लिए तैयार रहते हैं।
अभिषेक ने कहा, 'मैंने हमेशा उनकी सलाह पर अमल किया है क्योंकि वह इस खेल के बारे में मुझसे बेहतर जानते हैं। इसलिए मैंने हमेशा उन पर विश्वास किया है।'
अभिषेक से जब युवराज के एक ओवर में छह छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
उन्होंने कहा, 'मैंने युवी पाजी से भी पूछा था और उन्होंने कहा था कि वह एक ओवर में छह छक्के लगाने की सोच से नहीं उतरे थे, लेकिन जब आप एक निश्चित मानसिकता के साथ खेलते हैं तो ऐसा हो जाता है।'
शतक के लिए आखिरी कुछ रन बनाने में क्यों धीमे पड़े अभिषेक? किया खुलासा, जानें