अमर उजाला
Wed, 9 October 2024
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंर मार्नस लाबुशेन इस वक्त शेफील्ड शील्ड में खेलते दिख रहे हैं।
इसके शुरुआती दौर में क्वींसलैंड की ओर से खेलते हुए अपनी अनोखी फील्ड सेटिंग से सभी को हैरान कर दिया।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान लाबुशेन ने खुद गेंदबाजी का फैसला किया।
इस दौरान उन्होंने अजीबो-गरीब तरह की फील्ड सेटिंग की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने एक फील्डर को सर्कल के अंदर और अंपायर के ठीक पीछे खड़ा किया।
फील्डर न तो मिड ऑन पर था और न ही मिड ऑफ पर था। लाबुशेन की फील्ड प्लेसमेंट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
इतना ही नहीं लाबुशेन ने फील्डर को अंपायर के बाएं ओर खड़ा कर दिया और उसे पूरे ओवर के दौरान वहीं खड़ा रखा।
This browser does not support the video element.
लाबुशेन की अनोखी फील्डिंग का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
भारतीय कप्तान रोहित ने बीच सड़क कार रोक कर प्रशंसक को जन्मदिन की दी बधाई