Year Ender: इस साल दो फॉर्मेट में बड़े मौकों पर फेल रही टीम इंडिया

अमर उजाला

Thu, 7 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

साल 2023 खत्म होने को है और भारतीय टीम के लिए नया सीजन शुरू होने को है। इस साल अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई

Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बड़े मौकों पर चूक गई और ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने उतरी थी। ओवल में खेला गया यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था

Image Credit : ICC

इस तरह भारत ने 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का मौका गंवा दिया

Image Credit : ICC

इसके बाद भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी

Image Credit : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप में टीम इंडिया ने लीग राउंड के अपने सभी नौ मैच जीते और फिर सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया
Image Credit : Social Media

हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के टीम इंडिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

करोड़पति हैं रेवंत रेड्डी, पत्नी उनसे ज्यादा अमीर

Social Media
Read Now