अमर उजाला
Mon, 26 December 2022
इस साल कई बड़े क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा, इनमें से कई वर्ल्ड कप जीत चुके हैं
मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान): 'प्रोफेसर' के नाम से मशहूर हफीज ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया। 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 12,780 रन बनाए।
लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज): वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक ओपनर ने 144 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर संन्यास ले लिया। सिमंस 2012 और 2016 में टी20 चैंपियन बनने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रह चुके।
रॉस टेलर (न्यूजीलैंड): रॉस टेलर ने 2022 में अपने 16 साल लंबे करियर का अंत किया। उन्होंने 2021 में अपनी टीम को WTC फाइनल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी
ऑयन मॉर्गन (इंग्लैंड): इंग्लैंड को पहली बार वनडे चैंपियन बनाने वाले कप्तान ऑयन मॉर्गन ने इस साल संन्यास ले लिया। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 360 मैच खेले और 10,859 रन बनाए।
कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज): 34 वर्षीय कीरोन पोलार्ड ने अप्रैल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। पोलार्ड एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केवल तीसरे खिलाड़ी बने।
दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज): रामदीन ने 2005 में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था। वह 2012 और 2016 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे थे।
क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका): दक्षिण अफ्रीका के लिए कुल 69 मैच खेलने के बाद ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। मॉरिस ने 42 वनडे मैचों में 48 विकेट, 23 T20I में 34 विकेट लिए।
सुरंगा लकमल (श्रीलंका): दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज टेस्ट में श्रीलंका का चौथा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज है। वह उस श्रीलंकाई टीम के सदस्य भी थे जिसने 2014 में टी20 विश्व कप जीता था।
हामिश बेनेट (न्यूजीलैंड): हामिश बेनेट ने 2010 में वनडे डेब्यू करने के बाद अपनी पहली नौ पारियों में 20 विकेट लिए, लेकिन नियमित तौर पर टीम से बाहर रहे। 35 साल की उम्र में बेनेट ने इस साल संन्यास का एलान किया।
बेन स्टोक्स और दानुष्का गुणाथिलका: इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने वनडे से संन्यास लिया तो श्रीलंका के गुणाथिलका ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
भारत को 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी इस साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। वह अब आईपीएल में भी नजर नहीं आएंगे।
42 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत हैं सहवाग की पत्नी