अमर उजाला
Fri, 27 December 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है
यशस्वी ने 118 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की
इस साल यह 11वीं बार है जब यशस्वी ने टेस्ट में 50+ स्कोर बनाया है और वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक बार 50 से अधिक स्कोर करने वाले संयुक्त रूप से चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं
यशस्वी ने इस मामले में जीआर विश्वनाथ और मोहिंदर अमरनाथ की बराबरी कर ली है जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 11 बार 50+ स्कोर किया था
यशस्वी इसके साथ ही 23 या इससे कम उम्र में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं
यशस्वी भारत के लिए टेस्ट में अब तक 13 बार 50+ स्कोर कर चुके हैं और 23 साल या इससे कम उम्र में रवि शास्त्री और कपिल देव ने भी इतने ही 50+ स्कोर बनाए थे
मनमोहन सिंह के परिवार में कौन-कौन? देखें फैमिली ट्री