अमर उजाला
Thu, 11 May 2023
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइटराइजर्स के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाया
यशस्वी जायसवाल आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए
यशस्वी ने इस मामले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया
यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के खिलाफ 13 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया
केएल राहुल ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था
राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहाली में तूफानी पारी खेली थी
कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व खिलाड़ी पैट कमिंस ने भी 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था
कमिंस ने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता के लिए 14 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया था
आईपीएल इतिहास के नंबर-1 गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल