अमर उजाला
Fri, 12 May 2023
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान बड़ा रिकॉर्ड बनाया
यशस्वी आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए
यशस्वी ने इस मामले में केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया
यशस्वी ने 13 गेंद पर ही अर्धशतक लगा दिया, राहुल और कमिंस ने 14-14 गेंदों का सामना किया था
टीम ओवर के हिसाब से भी यशस्वी का अर्धशतक सबसे तेज हैं, उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्धशतक पूरा किया
यशस्वी जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में नीतीश राणा की गेंदों पर कुल 26 रन बनाए
यशस्वी पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, पृथ्वी शॉ ने 2021 में 24 रन बनाए थे
पहले ओवर में 26 रन किसी टीम द्वारा पहले ओवर में संयुक्त रूप दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2011 में पहले ओवर में 27 रन बनाए थे
यशस्वी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए
यशस्वी ने ईशान किशन द्वारा 2020 में बनाए गए 516 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास तो धनश्री ने किया यह काम, Video