अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 23 रन से हराया
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए, नेपाल की टीम नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी
यशस्वी ने अपनी पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए
यशस्वी ने शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
यशस्वी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए
यशस्वी ने 21 साल और 279 दिन की आयु में शतकीय पारी खेली, उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
शुभमन गिल ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल और 146 दिन की आयु में शतक लगाया था
पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं
सुरेश रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 साल और 156 दिन की आयु में शतकीय पारी खेली थी
विश्व कप के लिए फोटो सेशन में कैमरामैन बने सिराज, टीम इंडिया की मस्ती का VIDEO