अमर उजाला
Thu, 8 June 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है
टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा, यह उनके अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का 31वां शतक रहा
इस पारी के साथ ही स्टीव स्मिथ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए, वह इंग्लैंड में किसी बाहरी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं
स्टीव ने इंग्लैंड में टेस्ट की 31 पारियों में सात शतक जड़े हैं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ ने भी इंग्लैंड में इतने ही शतक जड़े थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए 32 पारियां खेली थीं
इंग्लैंड में किसी बाहर बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक के मामले में अब स्टीव स्मिथ अब बस पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं
ब्रैडमैन ने इंग्लैंड में 30 पारियों में 11 शतक जड़े थे, इस लिस्ट में ब्रैडमैन-स्मिथ और वॉ के बाद राहुल द्रविड़ का नंबर आता है
द्रविड़ ने इंग्लैंड में 23 पारियों में छह शतक जड़े थे, वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व महान गॉर्डन ग्रीनीज ने इंग्लैंड में 30 पारियों में छह शतक लगाए थे
कोल्ड ड्रिंक की बोतल क्यों नहीं भरी जाती पूरी