अमर उजाला
Thu, 8 June 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है
इस मैच में स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेली, यह उनका टेस्ट में 31वां शतक रहा
भारत के खिलाफ टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने नौवां टेस्ट शतक जड़ा, इस मामले में वह जो रूट के बराबर पहुंच गए हैं
हालांकि, भारत के खिलाफ नौ टेस्ट शतक में स्मिथ ने रूट से कम पारियां खेली हैं, रूट ने 45 पारियों में, जबकि स्मिथ ने 37 पारियों में ऐसा किया है
इन दोनों के अलावा गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 8-8 शतक लगाए हैं
इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में भारत के खिलाफ 2000 रन भी पूरे किए, इसके लिए उन्होंने 121 पारियां लीं
वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह स्मिथ का भारत के खिलाफ 14वां शतक रहा, इस मामले में उन्होंने पोंटिंग की बराबरी की
स्टीव स्मिथ ने तोड़ा स्टीव वॉ का रिकॉर्ड, इस मामले में सिर्फ ब्रैडमैन से पीछे