अमर उजाला
Fri, 9 June 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने पहली पारी के दोनों शतकवीर स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा
स्मिथ को आउट करते ही जडेजा जेम्स एंडरसन और रविचंद्रन अश्विन के एक खास क्लब में शामिल हो गए
दरअसल, जडेजा ने स्मिथ को टेस्ट में आठवीं बार आउट किया, वह स्मिथ को सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए
स्टीव स्मिथ को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार आउट इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने किया है, उन्होंने नौ बार स्मिथ को पवेलियन भेजा
वहीं, एंडरसन-अश्विन और जडेजा ने 8-8 बार ऐसा किया है, पहली पारी में स्मिथ ने 121 रन और दूसरी पारी में 34 रन बनाए
टेस्ट में जडेजा के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने 735 गेंदें खेली हैं, इस पर उन्होंने 33.75 की औसत और 36.73 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं और 8 बार आउट हुए हैं
जडेजा ने इस टेस्ट में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, पहली पारी में उन्होंने एक विकेट और दूसरी पारी में दो विकेट ले चुके हैं
इसके अलावा जडेजा ने 48 रन की पारी भी खेली थी, ट्रेविस हेड पहली पारी में 163 रन और दूसरी पारी में 18 रन बना सके
डिज्नी+हॉटस्टार ऐप फ्री में दिखाएगा वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप