अमर उजाला
Sat, 10 June 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए, उन्होंने स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन को आउट किया
इसके साथ ही जडेजा भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनर बन गए, इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ दिया
जडेजा के नाम अब टेस्ट में 268 विकेट हैं, जबकि बिशन बेदी ने 266 विकेट लिए थे
जडेजा और बेदी के बाद भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के स्पिनर वीनू मांकड़ हैं। उन्होंने 162 विकेट लिए थे
रवी शास्त्री 151 विकेट के साथ चौथे, दिलीप दोशी 114 विकेट के साथ पांचवें और प्रज्ञान ओझा 113 विकेट के साथ छठे नंबर पर हैं
जडेजा टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट के मामले में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं
उनसे आगे अनिल कुंबले (619), अश्विन (474), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), ईशांत शर्मा (311) और जहीर खान (311) हैं
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन और भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी सात विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित कर दी और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा
टेस्ट फाइनल देखने पहुंचीं मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हिली, Video