अमर उजाला
Mon, 11 March 2024
WPL 2024 में सांसे रोक देने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी को आखिरी गेंद पर एक रन से हरा दिया
इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 181 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 180 रन ही बना सकी
आरसीबी के लिए ऋचा घोष ने बेहतरीन पारी खेली। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं
आरसीबी की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। इस ओवर की पहली गेंद पर ऋचा घोष ने छक्का लगाया
इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी छक्के लगाया। आखिरी गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी
तब ऋचा घोष रन आउट हो गईं और इस तरह से आरसीबी को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा
हार के बाद ऋचा घोष मैदान पर बैठ गईं। वहीं श्रेयंका पाटिल के आंखों में आंसू नहीं रुके। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
IND vs ENG सीरीज में टॉप 5 रन स्कोरर, देखें लिस्ट