WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनीं दीप्ति शर्मा, IPL में कौन था?

अमर उजाला

Sun, 10 March 2024

Image Credit : WPL

दीप्ति शर्मा (59 रन, 4/19 विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत यूपी वॉरियर्ज ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक गेंद शेष रहते एक रन से हरा दिया

Image Credit : WPL

महिला प्रीमियर लीग के 15वें मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 19.5 ओवर में 137 पर सिमट गई

Image Credit : WPL

इस मैच में यूपी की दीप्ति शर्मा ने हैट्रिक ली। वह WPL इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बन गईं

Image Credit : WPL

उन्होंने मैच के दौरान दिल्ली की पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग (60) को पवेलियन भेजा था 

Image Credit : WPL

इसके बाद वह 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आईं और शुरुआती दो गेंद पर एनाबेल सदरलैंड और अरुंधति रेड्डी को पवेलियन भेजा

Image Credit : WPL

आईपीएल में सबसे पहली हैट्रिक लक्ष्मीपति बालाजी ने ली थी। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी

Image Credit : WPL

बालाजी ने लगातार तीन गेंद पर पंजाब के इरफान पठान, पीयूष चावला और वीआरवी सिंह को पवेलियन भेजा था

Image Credit : IPL

'गार्डन में घूमने वाले बंदे', रोहित शर्मा ने नई इंस्टा पोस्ट से लूटी महफिल, देखें

BCCI
Read Now