अमर उजाला
Tue, 14 February 2023
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी
पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए
स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं, उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी
WPL में मंधाना की सैलरी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मिलने वाली सैलरी से दोगुना ज्यादा है
बाबर PSL में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हैं, उनकी वहां सैलरी प्रति सीजन 1.50 लाख डॉलर है
यानी एक सीजन के लिए बाबर को 1.23 करोड़ रुपये मिलते हैं, जबकि मंधाना को इस साल WPL में 3.40 करोड़ मिलेंगे
महिला आईपीएल में कुल 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पाकिस्तानी कप्तान से ज्यादा पैसे मिलेंगे। इन सभी की सैलरी 1.23 करोड़ रुपये से ज्यादा है
मंधाना के अलावा इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर, एश्ले गार्डनर, सोफी एक्लेस्टोन, एलिस पेरी, दीप्ति शर्मा, नताली स्कीवर, बेथ मूनी, रेणुका सिंह, ताहिल मैक्ग्रा, जेमिमा रॉड्रिग्स और शेफाली वर्मा इत्यादि जैसी खिलाड़ी शामिल हैं
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविच ने रचाई शादी