अमर उजाला
Sun, 8 October 2023
वनडे विश्व कप के पांचवें मैच में मेजबान भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हुईं
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है
मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही मैदान पर एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला
भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली जब फील्डिंग कर रह थे तो एक प्रशंसक उनके पास पहुंच गया
प्रशंसक सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए कोहली के करीब पहुंचा, इतने में सुरक्षाकर्मी भी वहां आ गए
विराट के पास पहुंचे इस प्रशंसक का नाम डेनियल जार्विस (जार्वो) और वह इंग्लैंड का रहने वाला है, उसके ऊपर आईसीसी ने प्रतिबंध लगा दिया
जार्वो इससे पहले 2021 में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट के दौरान दिखाई दिया था, अब वह विश्व कप में आगे नहीं दिख सकेगा
विश्व कप में इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल, एंडरसन ने की भविष्यवाणी