विराट को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, सामने आया टीम इंडिया की मस्ती का VIDEO

अमर उजाला

Mon, 9 October 2023

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है। चेन्नई में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की
Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मैच के बाद की कुछ घटनाएं दिखाई गई हैं

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

दरअसल, मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ और बाकी कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों के साथ एक मीटिंग रखी, जिसमें सभी के प्रदर्शन की एनालिसिस की गई

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

इस दौरान फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया। यह एक मेडल था। दिलीप ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के प्रयासों की भी तारीफ की

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

हालांकि, उन्होंने कहा कि हम बेस्ट फील्डर उसे कहते हैं, जिसके प्रयास को देखकर बाकी टीम प्रेरित होती है। वह खुद भी अच्छी फील्डिंग करता है और दूसरों को भी प्रेरित करता है

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

दिलीप ने बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड विराट कोहली को दिया। विराट ने स्लिप में एक हाथ से मिचेल मार्श का बेहतरीन कैच लपका था। इसी के साथ विराट विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय बने थे

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

विराट जब अवॉर्ड लेने आए तो वह बेहद खुश दिखे। उन्होंने बाकी एथलीट्स की तरह मेडल को दांत के बीच दबाने वाले रिएक्शन भी दिया। बाकी खिलाड़ियों ने भी विराट के लिए तालियां बजाईं

Image Credit : Indian Cricket Team Instagram

This browser does not support the video element.

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया। अब टीम इंडिया का अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ है

Video Credit : indian cricket team instagram

ऑस्ट्रेलिया ने कोहली का सिर्फ कैच नहीं मैच छोड़ दिया, हुई मीम्स की बौछार

सोशल मीडिया
Read Now