अमर उजाला
Fri, 3 November 2023
वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया
इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सेमाफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है
श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की
श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में 56 गेदों में 82 रनों की पारी खेली
इस दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के भी लगाए
श्रेयस के बल्ले से निकला एक छक्का ऐसा था कि वह सीधे उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के पास जाकर गिरा
दरअसल, युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी धनश्री के साथ स्टेडियम में मैच देख रहे थे
छक्का देखकर चहल और धनश्री खुद का बचाव करने के लिए कवर में छिप गए
अय्यर की विस्फोटक बल्लेबाजी पर श्रीलंकाई गेंदबाज दिलशान मधुशंका ने पूर्णविराम लगाया
VIDEO: विराट को मुंबई के फैंस का तोहफा, इस तरह किया बर्थडे विश