अमर उजाला
Mon, 23 October 2023
वर्ल्ड कप के 21वें मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया
टीम इंडिया को जीत दिलाने में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा
दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई
वर्ल्ड कप में यह छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक है
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने धर्मशाला में 78 रनों की साझेदारी की
वर्ल्ड कप 2019, मनचेस्टर में सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने 116 रनों की साझेदारी की थी
2011 के वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल में सुरेश रैना और युवराज सिंह ने अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रनों की साझेदारी की थी
1987 वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ कपिल देव और किरन मोरे के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई थी
1983 वर्ल्ड कप के मुकाबले में वेल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव और सैयद किरमानी के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई थी
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जयसूर्या से आगे निकले कोहली