अमर उजाला
Mon, 30 October 2023
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एशिया कप 2022 के दौरा चोट लगी थी
इस वजह से उन्हें एक साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था
एशिया कप 2023 से ठीक पहले आयरलैंड दौरे पर बुमराह ने वापसी की
वापसी के बाद तीन महीने के अंदर बुमराह का आत्मविश्वास लौट चुका है और वह अब 140+ की गति से गेंद फेंक रहे हैं
बुमराह ने विश्व कप में अब तक छह मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं
इंग्लैंड के खिलाफ जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई और 32 रन देकर तीन विकेट लिए
बुमराह ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया
उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक चीजों को देख रहे हैं और जितना हो सके उतना आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं
रोहित ने तोड़ा मैक्ग्रा का रिकॉर्ड, सचिन की बराबरी करने के बेहद करीब