अमर उजाला
Wed, 4 October 2023
वनडे विश्व कप का आगाज गुरुवार (पांच अक्तूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा
आईसीसी ने उद्घाटन मैच से एक दिन पहले अहमदाबाद में 'कैप्टन्स डे' कार्यक्रम का आयोजन किया
कार्यक्रम के दौरान बाबर ने कहा- भारत में हमारा स्वागत अच्छे से हुआ, हमें इसकी उम्मीद नहीं थी
बाबर आजम ने आगे कहा- हैदराबाद में हमें यह नहीं लग रहा है कि हम भारत में हैं, हमें ऐसा लग रहा है कि हम अपने घर में हैं
बाबर आजम को हैदराबादी बिरयानी काफी पसंद आई
बाबर ने कहा- हैदराबाद की बिरयानी काफी अच्छी है, यहां की बिरयानी खाकर अच्छा लगा
भारत से मैच को लेकर बाबर ने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा काफी बड़ा होता है, हम इसके लिए तैयार हैं
Video: कैप्टन्स डे पर रोहित ने सबको हंसाया, बाबर आजम बने ट्रांसलेटर